एन आई एन

 

पिथौरागढ़। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने आज जिला मुख्यालय में स्वयं सहायता समूह और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने उनकी समस्याएं जानी और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी मेहता ने उनका स्वागत किया। 

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, कुमाऊं संयोजक अंजू भुड्डी, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, मेयर कल्पना देवलाल, पूर्व महिला अध्यक्ष माला सौन, मनोज कुमार, गीता डिगारी, शोभा भट्ट आदि मौजूद रहे। मंच संचालन गीता ठाकुर ने किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp