एन आई एन

 

पिथौरागढ़। सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत मंगलवार को जौलजीबी थाना अध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र में आवागमन करने वाले वाहन चालक और आम जनों को सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। 

चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट के प्रयोग निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे में वाहन ना चलाने आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। लोगों को दुर्घटना के दौरान घायलों को मदद पहुंचाने के लिए संचालित राह वीर योजना की जानकारी भी दी गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp