एन आई एन

 

पिथौरागढ़। डीडीहाट क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय जोशी ने सुनील वर्मा और कैलाश खड़ायत को धारा 172, धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया है। 

वहीं जौलजीबी थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने वाहनों की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। वाहन को सीज कर दिया गया है। जिले भर में मिशन मर्यादा और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 125 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp