16-Jan-2026

एन आई एन

 

पिथौरागढ़। लक्ष्मण सिंह महर परिसर के रोवर रेंजर्स ने राष्ट्रीय जंबूरी में शानदार प्रदर्शन किया है। बैकवुड्स कुकिंग प्रतियोगिता में दल ने ए ग्रेड, और मार्च पास्ट में बी ग्रेड प्राप्त किया। एथेनिक शो में ऑल इंडिया स्तर पर परिसर की वर्षा कॉलोनी और राहुल ने शानदार प्रदर्शन कर ए ग्रेड हासिल किया। 

रोवर रेंजर प्रभारी डॉक्टर जगदीश सिंह, परिसर निदेशक डॉ  हेम चन्द्र पांडे, छात्र अधिष्ठाता डी के उपाध्याय ने इस उपलब्धि पर रोवर रेंजर्स को बधाई दी है। बता दें कि जंबूरी में पंकज जोशी, राहुल, मीनाक्षी, तनुजा नेगी, काजल, वर्षा ने प्रतिभाग किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp