एन आई एन
पिथौरागढ़। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 55 वीं वाहिनी की आरक्षी नीतू कुमारी को राज्यपाल ने देहरादून में आयोजित 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम में सम्मानित किया। वाहिनी को यह सम्मान मिलने से जवान गदगद है। नीतू कुमारी 18 वर्षों से सशस्त्र सीमा बल में सेवाएं दे रही है। वह अपने सेवा काल में 11 पारितोषिक अर्जित कर चुकी है।
वर्ष 2019 में उन्होंने बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव कार्य में सराहनीय कार्य किया था। पिथौरागढ़ जिले में उन्होंने एक अग्निकांड में पीड़ित परिवार के तीन सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला था। उन्हें यह सम्मान मिलने पर बल के अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।
