एन आई एन

 

पिथौरागढ़। राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज बैंगलुरू द्वारा आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियन प्रतियोगिता की हाफ मैराथन दौड़ में रजत पदक जीत कर माया ने जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। जिला खेल अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि माया इससे पूर्व कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी है। 

माया वर्तमान में स्मॉल खेलो इंडिया सेंटर में प्रशिक्षक हैं। उनकी शानदार सफलता पर उप क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह, कैप्टन देवीचंद, राजेंद्र सिंह, जनार्दन सिंह वल्दिया, मनोज पुनेठा, प्रकाश जंग थापा, लीलावती जोशी, सुनीता मेहता आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp