05-Sep-2025

पिथौरागढ़ सात दिनों से रामलीला मैदान में चल रहा आठू मेला शुक्रवार को संपन्न हो गया। महिलाओं ने नम आंखों से मां गौरा और महेश्वर को विदाई दी। रामलीला मैदान से ढोल नगाड़ों के साथ महिलाएं और महेश्वर की प्रतिमाओं को कालसीन मंदिर ले गई, जहां विधि विधान से उनका विसर्जन किया गया और उनको अगले वर्ष आने के लिए निमंत्रण दिया गया। इससे पूर्व मैदान में स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई न्यू वीर स्कूल मल्लिकार्जुन स्कूल महर्षि विद्या मंदिर एशियन एकेडमी सहित तमाम विद्यालय के विद्यार्थियों ने खेलों की प्रस्तुति दी।

आयोजन में आज व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें चंद्रकला ने प्रथम कविता भट्ट ने द्वितीय और सीता देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन को संपन्न कराने में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा शिवराज सिंह अधिकारी दिलीप वल्दिया त्रिभुवन साह सुनील वर्मा अशोक पाटनी सहित तमाम लोगों ने सहयोग दिया। अंतिम दिन के कार्यक्रमों का संचालन नानू बिष्ट जनार्दन उप्रेती और रेखा जोशी ने संयुक्त रूप से किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp