एन आई एन

 

पिथौरागढ़ जिले में ऑनलाइन ठगी का एक और मामला सामने आया है। झुलाघाट क्षेत्र की एक महिला को इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति ने स्वयं को यूके का डॉक्टर बताया और महंगे उपहार देने का झांसा दिया। कस्टम में पार्सल फंसने का बहाना बनाकर उसने महिला से ₹300000 की ठगी कर ली। महिला ने इसकी रिपोर्ट झूलाघाट थाने में दर्ज कराई। 

प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार और साइबर सेल के नीरज भाकुनी ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर इस मामले में लिप्त दिलकेश्वर पासवान निवासी औरंगाबाद बिहार, रघुनंदन पासवान निवासी गया बिहार के शामिल होने का पता लगाया। पुलिस ने दोनों को नोटिस तामिल करा दिया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp