एन आई एन

पिथौरागढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर घटिया राजनीति का आरोप लगाते हुए आज पार्टी की सद्बुद्धि के लिए रंधौला श्मशान घाट में हवन यज्ञ का आयोजन किया।

कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि इससे पार्टी को सद्बुद्धि आएगी। हवन यज्ञ में प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, पूर्व जिला अध्यक्ष दामोदर भट्ट , जिला उपाध्यक्ष उमेश महर, महामंत्री दिवाकर जोशी, नगर अध्यक्ष हनी शाह, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक लोहिया समेत तमाम लोग शामिल रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp