एन आई एन

 

पिथौरागढ़। जिले के टेबल टेनिस खिलाड़ी ललित बसेड़ा और पूनम कोरंगा को अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। दोनों खिलाड़ी उत्तराखंड की टीम में प्रतिनिधित्व करेंगे। 

मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली, जिला शिक्षा अधिकारी तरुण पंत, जिला खेल समन्वयक जितेंद्र वल्दिया, विक्रम डिगारी सहित तमाम शिक्षकों ने आज दोनों को शुभकामनाएं देकर चंडीगढ़ के लिए रवाना किया। प्रतियोगिता 12 से 16 जनवरी तक आयोजित की जाएगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp