एन आई एन

पिथौरागढ़। कारगिल युद्ध के वीर योद्धा सूबेदार खुशाल सिंह बोथियाल का हृदय गति रुकने से 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह मूल रूप से मुनस्यारी के रहने वाले थे और वर्तमान में मुख्यालय के दौला गांव में रहते थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूर्व सैनिकों में शोक की लहर दौड़ गई।

बेहद मिलनसार, कर्तव्यनिष्ठ खुशाल सिंह को पूर्व सैनिकों ने उनके घर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सूबेदार मेजर खुशाल सिंह बोरा, दिवाकर बोहरा, श्याम विश्वकर्मा, शेर सिंह, ललित सिंह, समेत तमाम लोग शामिल रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp