एन आई एन

पिथौरागढ़ में एसएसबी की 55वीं वाहिनी ने आज भारत नेपाल सीमा पर स्थित रौतगडा गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।

वाहिनी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौम्या हलदर ने शिविर में आए 65 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयों का वितरण किया। इस दौरान लोगों को स्वस्थ रहने के लिए साफ सफाई, जरूरी पोषण, स्वच्छ पेयजल आदि का महत्व समझाया गया । शिविर आयोजन के लिए ग्रामीणों ने वाहिनी का आभार जताया।



Share on Facebook Share on WhatsApp