
एन आई एन
पिथौरागढ़। शराबी वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। बुधवार को डीडीहाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत खिलेंद्र सिंह भंडारी, खड़क सिंह मेहता को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वहीं बलुवाकोट थाना क्षेत्र में दीपक सिंह को और धारचूला में कपिल सिंह कठायत को लड़ाई झगड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कनालीछीना थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुनील कुमार उपाध्याय को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। जिलेभर में चैकिंग अभियान के दौरान 106 लोगों के खिलाफ नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई।