न्यूज आईएन
खटीमा। खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने तहसील परिसर में आपदा राहत राशि से वंचित परिवारों के साथ धरना प्रदर्शन किया।
बता दें कि करीब दो महीने पहले खटीमा छेत्र में बाढ आपदा के कारण पूरा शहर जलमग्न हो गया था। जिससे शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे लोगो का काफी नुकसान हुआ था। लोगो के घरों में पानी घुसने के कारण सारा समान बर्बाद हो गया था। इसके अलावा किसानों और व्यापारियों को भी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशाशन को तत्काल आदेश दिए और हर घर को पांच हजार रुपए की राशि भुगतान करने के निर्देश दिए। जिसके चलते प्रशाशन द्वारा पटवारियों को हर घर का सर्वे कर आपदा राशि चेक का वितरण किया गया। लेकिन कई परिवारों को अभी तक भी आपदा राहत राशि का चेक नहीं मिल पाया है, जिस कारण वे आए दिन तहसील के चक्कर काट रहे हैं। धरना प्रदर्शन करने वालों में रवीश भटनागर, बॉबी राठौर, नरेंद्र आर्य सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

मृदुल पाण्डेय
खटीमा।

error: Content is protected !!