न्यूज आईएन

खटीमा/टनकपुर। चंपावत जिले के मां पूर्णागिरी मंदिर से ऊधम सिंह नगर की तरफ लौट श्रद्धालुओं की मैक्स किरोड़ा नाले में तेज बहाव आने के कारण उसमें बह गई। टनकपुर उप जिलाधिकारी आकाश जोशी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम, पुलिस बल और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों को निकाला जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक मैक्स में कुल नौ लोग सवार थे, जिनमें से अभी तक रेस्क्यू टीम द्वारा सात लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। इसके अलावा दो लोगों की खोजबीन जारी है। इनमें से एक महिला की मौत हो चुकी है और बाकी लोगों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सभी लोग उधम सिंह नगर के पकड़िया के निवासी हैं। खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था।

मृदुल पांडेय

खटीमा।

error: Content is protected !!