न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। धारचूला नगर में पिछले दो दिनों से गंदे पानी की सप्लाई से हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।लोगों ने विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई है। नगर सहित देहात क्षेत्र में भी दो दिनों से गंदा पानी आने से लोगों को रोजमर्रा की जरूरत को पूरा करना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय नरेंद्र सेलाल ने बताया कि गंदे पानी की सप्लाई से लोगों को पीने तक का पानी भी नहीं मिल पा रहा है जिससे त्यौहार के दिनों में लोग परेशान हैं। व्यापार संघ महासचिव महेश गर्ब्याल ने बताया कि गंदे पानी की सप्लाई से लोगों को बीमारियों का डर सताने लगा है।

error: Content is protected !!