एन आई एन,
पिथौरागढ़। अपने सामाजिक दायित्व के तहत थल पुलिस ने आज थाना अध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट की अगुवाई में क्षेत्र के कुमालगांव, मसमोली पांखू, कोटगाड़ी, तुरगोली बौगाड़ आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर गांव में रह रहे बुजुर्गों का हाल-चाल जाना।
उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनकी अन्य समस्याओं को सुना। पुलिस टीम ने हर संभव मदद का भरोसा देते हुए बुजुर्गों को हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराये।