एन आई एन,

पिथौरागढ़। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत बलुवाकोट पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। थानाध्यक्ष नीमा बोहरा के नेतृत्व में देर रात तक चले चेकिंग अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए पांच चालकों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने दिव्यांशु कठायत, वीरेंद्र सिंह, राहुल सामंत, मनोज सिंह रौतेला और महेंद्र सिंह के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185/177/202/207 के तहत कार्रवाई की। इस दौरान चार कार और एक स्कूटी सीज की गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp