एन आई एन,

पिथौरागढ़। रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिलाधिकारी आशीष भटगांई के निर्देश पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मिठाई, रेस्टोरेंट और किराना दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के 11 नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए, जिन्हें खाद्य विश्लेषणशाला देहरादून भेजा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान गंदगी पाए जाने और बिना खाद्य पंजीकरण कारोबार करने पर दो खाद्य विक्रेताओं के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। 

टीम ने चार दर्जन सड़े केले, एक्सपायरी अवधि के तीन पैकेट वनस्पति घी और चार पैकेट मसाले मौके पर नष्ट कराए। संबंधित विक्रेताओं को नोटिस भी जारी किए गए। अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा आरके शर्मा ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ मानकों के विपरीत पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp