एन आई एन,

पिथौरागढ़। भाजपा गोरंग देश मंडल के तत्वावधान में पिथौरागढ़ विधानसभा में बूथ सशक्तीकरण मंडल कार्यशाला आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। 

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री भाजपा दीपिका बोहरा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बीरेंद्र बोहरा, मंडल प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट, वरिष्ठ मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, ग्राम प्रधान एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री  भूपाल भंडारी ने किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp