एन आई एन,

पिथौरागढ़।  रामलीला मैदान में चल रहा आठू पर्व आज गौरा महेश्वर विसर्जन के साथ संपन्न हो गया । अंतिम दिन स्टेफर्ड पब्लिक स्कूल, राजकीय इंटर कॉलेज, एनसीसी कैडेटों ने लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

खेलकार नारायण सोराड़ी, सुरेश प्रसाद सुरीला, माधवी देवी आदि ने अपनी अपनी टीमों के साथ प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि के रूप में मेयर कल्पना देवलाल, दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, हरीश रावत मौजूद रहे। देर सांय गौरा महेश्वर की प्रतिमाओं का विधि विधान से विसर्जन किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया।



Share on Facebook Share on WhatsApp