एन आई एन,
पिथौरागढ़। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता जारी है। ओपन बालिका वर्ग में सोर वैली पब्लिक स्कूल ने हिमालया पब्लिक स्कूल को 2-0 से हराया। केएनयू जीआईसी ने मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल को 7-0 से पराजित किया, जबकि मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल ने स्टेडियम ट्रेनीज को 7-0 से मात दी।
अंडर-14 बालिका वर्ग में हिमालया पब्लिक स्कूल ने मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल को 1-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में सोर वैली पब्लिक स्कूल ने हिमालया पब्लिक स्कूल को 5-2 से पराजित किया। मैचों की शुरुआत उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह और अरुण बनग्याल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की।