न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। ऐतिहासिक जौलजीबी मेले के चौथे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। शुक्रवार को पड़ौसी देश नेपाल के सुदूर पश्चिम सात नंबर प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल बहादुर साही ने मेले का शुभारंभ किया। बेड़ीनाग से आये दिब्यांग कलाकार सुंदर सिंह बाफिला ने लोक संगीत की धुनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। रात को हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में नारायण सोराड़ी और भगवती दनपुरिया ने हिर दा हिर दा, काली गंगा को कालो पानी कैलो-कैलो छैलो-छैलो गीत पर लोगों को नचाया। चंद्र प्रकाश ने हिन्दी, पहाड़ी गानों में खूब धूम मचाई। मुख्य अतिथि मेलाधिकारी श्रेष्ठ गुनसोला, सीओ परवेज अली रहे।

error: Content is protected !!