न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन प्राचार्य भुवन चन्द्र जोशी ने करते हुए आयोजन के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षक अशोक कुमार ओझा ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम एवं सतत विकास के बारे में व्यापक जानकारी साझा की। प्रधानाध्यापिका पारुल गोयल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर प्रकाश डाला। संचालन चंदन सिंह इगराल ने किया। यहां शिक्षक राहुल, उषा पंत, काजल सामंत, शशिकला बिष्ट एवं अभिभावक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!