न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक बोहरा के नेतृत्व में इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड के नाम से कार्यक्रम किया गया। इसमें विभिन्न विधाओं में बेहतरीन कार्य कर देश व पिथौरागढ का नाम रोशन करने वाली महिलाओं को विधायक मयूख महर ने प्रमाण पत्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर न्यूज इन की एंकर भूमिका पांडे को भी अवार्ड से सम्मानित किया गया। यहां कांग्रेस जिलाअध्यक्ष अंजू लुंठी, पूर्व राज्य दर्जा मंत्री महेंद्र लुंठी, महिला जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी, दीपक लुठी, शुभम भट्ट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!