न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। जिले के बांस क्षेत्र से एक वर्ष पूर्व लापता हुई महिला को पुलिस ने राजस्थान से सकुशल बरामद कर लिया है। जून 2022 में बांस निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कड़ी मेहनत कर सुराग लगाकर महिला के राजस्थान में होने का पता लगा लिया।महिला को राजस्थान से सकुशल बरामद कर उसके पति के सुपूर्द कर दिया गया है। महिला के पति ने पिथौरागढ़ पुलिस का आभार जताया है।

error: Content is protected !!