न्यूज़ इंडो नेपाल

पिथौरागढ़। भारत-नेपाल के बीच रोटी और बेटी के रिश्तों को और मजबूती देने के लिए दोनों देशों के बीच जल्द दो और मोटर पुल बनाए जाएंगे। यह दोनों पुल उत्तराखंड सीमा पर बनेंगे। केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने इन के निर्माण की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। सचिव लोनिवि डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने इसकी पुष्टि की है। दोनों पुलों के निर्माण का खर्च विदेश मंत्रालय वहन करेगा। राज्य सरकार दोनों मोटर पुलों की डीपीआर के लिए थर्ड पार्टी निविदा आमंत्रित करेगी। झूलाघाट में पुल की लंबाई 500 मीटर है। इसकी लागत 17 करोड़ 59 लाख है। दूसरा चंपावत जिले के खलढुंगा सिरसा में जिसकी लंबाई 400 मीटर व लागत 13 करोड़ 70 लाख है। दोनों मोटर पुलों के निर्माण से नेपाल और भारत के बीच व्यापारिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

error: Content is protected !!