27-Dec-2025

एन आई एन

चम्पावत | लोहाघाट के खर्क निवासी मनोज खर्कवाल को भारतीय सेना में मेजर जनरल के पद पर पदोन्नति मिली है। उनकी यह उपलब्धि न केवल लोहाघाट क्षेत्र बल्कि पूरे एनजनपद चम्पावत के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। मेजर जनरल मनोज खर्कवाल ने लगभग 24 वर्षों तक भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजीमेंट में सेवाएं देते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। अपने सैन्य करियर के दौरान उन्होंने अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण से एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके पिता शिरीष खर्कवाल हेमवती नंदन बहुगुणा कॉलेज से रिटायर्ड प्रोफेसर हैं। उनके पिता इस समय देहरादून में ही सेटल्ड है।

उनकी पदोन्नति पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी सहित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और जनपदवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

मेजर जनरल मनोज खर्कवाल की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह सिद्ध करती है कि कठोर परिश्रम, समर्पण और देशभक्ति से किसी भी ऊँचाई को प्राप्त किया जा सकता है।



Share on Facebook Share on WhatsApp