एन आई एन

पिथौरागढ़। लोक विरासत जनजाति एवं लोक कला समिति ने शनिवार को जीजीआईसी स्कूल में पारंपरिक लोकगीत कार्यशाला का आयोजन किया। लोक गायक पीयूष धामी और उनके साथियों ने छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड की विलुप्त हो रही गायन शैली, बाजूबंद झूमैलों का प्रशिक्षण दिया।

पीयूष धामी ने कहा कि लोक गायन विधाओं का संरक्षण और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में समिति की कोषाध्यक्ष स्मृति भट्ट, कविता पंत, लक्ष्मी तिवारी, आयुष कलखुड़िया आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp