एन आई एन 
पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन कोच भूपेश बिष्ट को अंडर 13 राष्ट्रीय बैडमिंटन टीम का कोच नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड की टीम 13 दिसंबर से भागलपुर में शुरू होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनके नेतृत्व में भाग लेगी। बैडमिंटन कोच भूपेश बिष्ट इससे पूर्व राष्ट्रीय खेल दिवस पर सम्मानित हो चुके हैं। जिला खेल अधिकारी अनूप बिष्ट ने भूपेश को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम शानदार प्रदर्शन करेगी।

Pithoragarh व Uttarakhand की NEWS देखने के लिए Channel Subscribe करें। @newsindonepal
https://www.youtube.com/@newsindonepal







Share on Facebook Share on WhatsApp