एन आई एन 
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में एस्ट्रो टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी स्किल काउंसिल का एस्ट्रो गाइड ट्रेनिंग प्रोग्राम सोरगढ़ किले में शुरू हो गया है। मेयर कल्पना देवलाल ने ट्रेनिंग का शुभारंभ किया और कहा कि यह क्षेत्र रोजगार के नए द्वार खोलेगा। मुख्य प्रशिक्षक श्वेता ध्यानी ने प्रतिभागियों को तारामंडलों की पहचान, स्टार फोटोग्राफी, टेलीस्कोप हैंडलिंग, रात्रि आकाश अवलोकन, खगोलीय घटनाओं की समझ की विस्तार से जानकारी दी। संचालन नीरज वशिष्ठ ने किया।

Pithoragarh व Uttarakhand की NEWS देखने के लिए Channel Subscribe करें। @newsindonepal
https://www.youtube.com/@newsindonepal







Share on Facebook Share on WhatsApp