एन आई एन 
पिथौरागढ़। जिला अधिकारी आशीष भटगाई ने आज महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की ।जिलाधिकारी ने जिले में कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की गंभीर स्थिति पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने अधिकारियों से अतिकुपोषित बच्चों को गोद लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोषण योजनाओं का लाभ हर बच्चे तक पहुंचना अनिवार्य है किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने इसी माह से विशेष जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति बोहरा आदि मौजूद रहे।

Pithoragarh व Uttarakhand की NEWS देखने के लिए Channel Subscribe करें। @newsindonepal
https://www.youtube.com/@newsindonepal







Share on Facebook Share on WhatsApp