एन आई एन 
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने चंडिका घाट में रामगंगा नदी पर अविलंब पुल बनाये जाने की मांग की है। उन्होंने आज इस संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह से मुलाकात की और उन्हें बताया कि बेरीनाग क्षेत्र के अंतर्गत रामगंगा नदी तक दो किलोमीटर सड़क बननी शेष है, इधर चंडिका घाट तक भी सड़क का निर्माण हो चुका है, उन्होंने अवशेष सड़क निर्माण में वन अधिनियम की बाधाओ को शीघ्र दूर किए जाने की मांग की।

Pithoragarh व Uttarakhand की NEWS देखने के लिए Channel Subscribe करें। @newsindonepal
https://www.youtube.com/@newsindonepal







Share on Facebook Share on WhatsApp