एन आई एन 
पिथौरागढ़। मुनस्यारी विकासखंड में ग्रामोत्थान परियोजना के तहत बायर सेलर मीट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी डा.दीपक सैनी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं और आत्मनिर्भर बने। इसी उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। उन्होंने उत्पादकों से अपने उत्पादों को ब्रांडिंग मार्केटिंग मार्केट लिंकिंग से जोड़ने का आह्वान किया। विभिन्न विभागों में लोगों को योजनाओं, अनुदान प्रशिक्षण, ऋण सुविधा, रोजगार, उद्यम स्थापना आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

Pithoragarh व Uttarakhand की NEWS देखने के लिए Channel Subscribe करें। @newsindonepal
https://www.youtube.com/@newsindonepal







Share on Facebook Share on WhatsApp