एन आई एन 
पिथौरागढ़। डीडीहाट क्षेत्र के अंतर्गत चीता मोबाइल ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार को गश्त के दौरान सड़क पर डेढ तोले का मंगलसूत्र पड़ा हुआ मिला। उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए मंगलसूत्र के मालिक का पता लगाने के प्रयास शुरू किये। पता चला कि मंगलसूत्र रेखा उप्रेती निवासी डीडीहाट का है। पुलिस ने प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को मंगलसूत्र लौटा दिया। रेखा उप्रेती खोया मंगलसूत्र वापस पाकर गदगद हो गई। उन्होंने पुलिस का आभार जताया है।

Pithoragarh व Uttarakhand की NEWS देखने के लिए Channel Subscribe करें। @newsindonepal
https://www.youtube.com/@newsindonepal







Share on Facebook Share on WhatsApp