एन आई एन 
पिथौरागढ़। एल एसएम परिसर में आयोजित अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता गुरुवार को खेली गई। महिला वर्ग में अल्मोड़ा विश्वविद्यालय परिसर की टीम पहले स्थान पर रही पिथौरागढ़ की टीम को दूसरा स्थान मिला। पुरुष एकल प्रतिस्पर्धा में लोहाघाट महाविद्यालय के सचिन बोरा विजयी रहे। पिथौरागढ के दीपक सिंह उपविजेता रहे। महिला वर्ग में अल्मोड़ा की जिज्ञासा बिष्ट विजेता और पिथौरागढ़ परिसर की लीला लवली उपविजेता रही। मुकाबले के निर्णायक हरेंद्र प्रसाद रहे। परिसर के निदेशक डॉ हेमचंद्र पांडे और विश्वविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉक्टर डी के उपाध्यक्ष ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये।

Pithoragarh व Uttarakhand की NEWS देखने के लिए Channel Subscribe करें। @newsindonepal
https://www.youtube.com/@newsindonepal







Share on Facebook Share on WhatsApp