एन आई एन 
पिथौरागढ़। थल क्षेत्र के वैज्ञानिक डॉ. मनीष चंद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें वर्ष 2026 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली ऑस्ट्रेलियाई न्यूक्लियर साइंस एंड टेक्नोलॉजी ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित की जाने वाली कार्यशाला मैं आमंत्रित किया गया है। इस कार्यशाला में देश भर के चुनिंदा वैज्ञानिक भाग लेंगे। मनीष को इससे पूर्व 2024 में हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भी आमंत्रित किया गया था। उन्होंने हाल ही में अपनी पीएचडी पूरी की है। उनका शोध भारत के तीसरे चरण की परमाणु ऊर्जा योजना के अंतर्गत देश के एकमात्र u233 आधारित न्यूक्लियर शोध रिएक्टर पर आधारित है। उनकी इस उपलब्धि पर व्यापार संघ अध्यक्ष तपन रावत सहित तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

Pithoragarh व Uttarakhand की NEWS देखने के लिए Channel Subscribe करें। @newsindonepal
https://www.youtube.com/@newsindonepal







Share on Facebook Share on WhatsApp