एन आई एन 

पिथौरागढ़ में पांच दिन की कड़ी मशक्कत के बाद आज पुलिस ने कुमौड में मृत मिले आईटीबीपी के जवान कैलाश नाथ गोस्वामी की मौत का राज खोल दिया है। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि घटना की रात को कुमौड निवासी 25 वर्षीय करन सिंह महर पुत्र विक्रम सिंह महर ने तेज गति से चार पहिया वाहन चलाकर आइटीबीपी जवान को टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गयी थी। घटना के बाद करन ने अपने वाहन को कुमौड मैदान में तिरपाल से ढक दिया था। मामले के खुलासे के लिए उप निरीक्षक कमलेश जोशी के नेतृत्व में टीम बनाई गई। जिसमें उपनिरीक्षक प्रदीप यादव, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र और नीरज भोज शामिल रहे। टीम ने क्षेत्र में लगे कई सीसीटीवी खंगाले। काफी मशक्कत के बाद इस ओवर स्पीड बोलेरो वाहन का पता लग सका। इस मामले में पुलिस ने धारा 106 एक और 281 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

Pithoragarh व Uttarakhand की NEWS देखने के लिए Channel Subscribe करें। @newsindonepal
https://www.youtube.com/@newsindonepal







Share on Facebook Share on WhatsApp