एन आई एन 

भारत और नेपाल के बीच पिथौरागढ़ जिले का पहला मोटर पुल तकनीकी दिक्कत के चलते शुरू नहीं हो पा रहा है। पुल की एप्रोच रोड में तकनीकी दिक्कत है। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने मोटर पुल के संचालन को लेकर बैठक ली। बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि पुल के समीप एप्रोच रोड में तकनीकी दिक्कत के चलते पुल को अभी शुरू नहीं किया गया है तकनीकी दिक्कत को दूर करने के लिए तेजी से कार्य चल रहा है। बैठक में एस एसबी, पुलिस कस्टम आइटीबीपी, आई बी की चेक पोस्ट स्थापना के लिए अतिरिक्त बजट की मांग भी प्रस्तुत की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि जब तक स्थाई चेक पोस्ट नहीं बनती तब तक अस्थाई चेक पोस्ट की व्यवस्था की जाये।

Pithoragarh व Uttarakhand की NEWS देखने के लिए Channel Subscribe करें। @newsindonepal
https://www.youtube.com/@newsindonepal







Share on Facebook Share on WhatsApp