एन आई एन 

पिथौरागढ़ में जिला पंचायत की बोर्ड बैठक आज जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने विद्युत कटौती, पेयजल आपूर्ति में बाधा, सड़क निर्माण में विलंब, चिकित्सा सेवाओं की कमी, विद्यालय में शिक्षकों की उपलब्धता जैसे तमाम मुद्दे उठाएं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विभागीय अधिकारी फोन तक रिसीव नहीं करते। जिलाधिकारी आशीष भट्टगाई ने पंचायत प्रतिनिधियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के कॉल और संदेशों का तुरंत जवाब देने के निर्देश दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में तमाम सदस्य सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Pithoragarh व Uttarakhand की NEWS देखने के लिए Channel Subscribe करें। @newsindonepal
https://www.youtube.com/@newsindonepal







Share on Facebook Share on WhatsApp