पिथौरागढ़। मुनस्यारी तहसील के फाफा गांव में अनाथ नाबालिक बच्चों का हाल जानने आज बाल कल्याण समिति की टीम पहुंची। जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खाती के निर्देश पर समिति की सदस्य ललिता पंत के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची। टीम ने नाबालिक बच्चों हंसा, नेहा और नवीन से मिलकर उनकी समस्याएं जानी। बच्चों के दादा उदय सिंह ने बताया कि उनके बच्चों के पिता की मृत्यु 2021 में हो गई थी 10 नवंबर को बच्चों की मां सुनीता देवी भी चल बसी। वर्तमान में बच्चों की देखरेख बच्चों के चाचा और मामा कर रहे हैं। समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खाती ने बताया कि बच्चों का प्रवेश आवासीय विद्यालय में करने के लिए कार्रवाई चल रही है इस दौरान हेल्पलाइन की समन्वयक आशा चंद, सुनीता चंद, काउंसलर मंजू आदि मौजूद रहे।

Pithoragarh व Uttarakhand की NEWS देखने के लिए Channel Subscribe करें। @newsindonepal
https://www.youtube.com/@newsindonepal







Share on Facebook Share on WhatsApp