एन आई एन 
पिथौरागढ़। धारचूला में ग्रामोत्थान परियोजना के तहत आज बायर सेलर मीट का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि ग्राम विकास सचिव धीरज सिंह गर्ब्याल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ग्राम विकास सचिव ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं को विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने होम स्टे संचालकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्रांडिंग मार्केटिंग और मार्केट लिंक की दिशा में तेजी लाने की बात कही। इस अवसर पर देवभूमि चित्रकला प्राइड ऑफ़ हिमालय बेरीनाग टी प्रियंका ऐंपण उत्तरा पथ आदि उद्यमियों ने अपने स्टाल लगाए। मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करते हैं।

Pithoragarh व Uttarakhand की NEWS देखने के लिए Channel Subscribe करें। @newsindonepal
https://www.youtube.com/@newsindonepal







Share on Facebook Share on WhatsApp