पिथौरागढ़ दो नवंबर को मुनस्यारी तहसील के काफा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत बसंती देवी की SIT जांच शुरू हो गई है। एसआईटी प्रभारी संजय जोशी और नाचनी थाने के प्रभारी मंगल सिंह के नेतृत्व में आज 30 सदस्यीय टीम गांव पहुंची। टीम ने बसंती देवी के मकान से 300 मीटर के दायरे में सर्च अभियान चलाया। बसंती देवी की मौत को लेकर पहले वन्यजीवों का हमला बताया गया था, लेकिन परिजनों ने इसे मानने से इनकार कर दिया। परिजनों ने बताया कि घर में रखा सोना बसंती देवी का मोबाइल भी गायब है। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। क्षेत्र वासियों की मांग पर मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। जल्दी मामले की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

Pithoragarh व Uttarakhand की NEWS देखने के लिए Channel Subscribe करें। @newsindonepal
https://www.youtube.com/@newsindonepal







Share on Facebook Share on WhatsApp