21-Nov-2025

पिथौरागढ़ । शासन ने प्रधानाचार्यों को दिए गए प्रशासनिक दायित्व खत्म कर दिए हैं। अपर सचिव दीप्ति सिंह ने आज प्रदेश के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी एक पत्र में कहा है कि शैक्षणिक और प्रशासनिक संवर्ग अलग-अलग कर दिए गए हैं। इसके बाद भी कई प्रधानाचार्यों को प्रशासनिक दायित्व सौंपे गए हैं।

 इससे शिक्षण कार्य और प्रशासनिक कार्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी प्रधानाचार्यों को प्रशासनिक संवर्गों से तत्काल दायित्व मुक्त किया जाए।



Share on Facebook Share on WhatsApp