पिथौरागढ़। उत्तराखंड राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती वर्ष कार्यक्रम के तहत गुरना में रोजगार दिवस मनाया गया। ग्राम प्रधान श्रीमती उषा तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित रोजगार दिवस पर, उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी संगठन के केंद्रीय महामंत्री बसंत भट्ट ने कहा राज्य निर्माण के 25 वर्ष तो हो गए हैं पूरे प्रदेश में रोजगार दिवस मनाया जा रहा है मनरेगा के रूप में महिलाओं, पुरुषों तथा निर्धन वर्ग के लोगों को रोजगार मिल रहा है यह अच्छी योजना है परंतु मनरेगा में दीवार निर्माण का कार्य  बंद कर दिया गया है जिसे शुरू करना जरूरी है। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। 

सहायक अजय मोहन ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से गुरना ग्राम सभा तथा क्षेत्र में महिलाओं का अभिन्न योगदान है उन्होंने तमाम योजनाओं के बारे में भी महिलाओं को जानकारी दी। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता शेखर तिवारी, देवकी भट्ट, मोहनी भट्ट, विनीता, सरस्वती देवी, पार्वती फुलेरा, अनीता, गंगा देवी, सुनीता, जानकी देवी, बबिता भट्ट ,भावना जोशी आदि ने अपने विचार रखे। इस दौरान मनरेगा सहायक भूपेंद्र तिवारी भी मौजूद रहे।

Pithoragarh व Uttarakhand की NEWS देखने के लिए Channel Subscribe करें। @newsindonepal
https://www.youtube.com/@newsindonepal







Share on Facebook Share on WhatsApp