पिथौरागढ़। राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर 7 नवंबर से स्पोर्टस स्टेडियम में स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत अनुसूचित जाति के बालकों और ट्राइबल सब प्लान के तहत अनुसूचित जनजाति के बालकों की राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता कराई जाएगी।

जिला खेल अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि यह प्रतियोगिता 9 नवंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 13 जनपदों की टीमें भाग लेंगी। विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को राज्य स्थापना दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।


Pithoragarh व Uttarakhand की NEWS देखने के लिए Channel Subscribe करें। @newsindonepal
https://www.youtube.com/@newsindonepal







Share on Facebook Share on WhatsApp