एन आई एन,
पिथौरागढ़। जाजरदेवल पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते हुए बिण निवासी रवि को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान चौकी प्रभारी वड्डा आशीष रावत ने पुलिस टीम के साथ चालक को पकड़ा।
पुलिस ने वाहन सीज कर दिया। पुलिस ने लोगों से नशे में वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।