एन आई एन,
पिथौरागढ़। गोवा में 17 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के एक कोच और चार खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड की टीम में हुआ है।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय भुरमुनी के प्रधानाध्यापक शेखर कपूर को उनके अनुभव के आधार पर उत्तराखंड सिविल सर्विसेज फुटबॉल टीम का कोच बनाया गया है।
वहीं जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट, राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लीसार के प्रधानाध्यापक देवेंद्र सिंह बिष्ट, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनीभनार के व्यायाम शिक्षक नितिन उप्रेती और जीआईसी मायालेख के व्यायाम शिक्षक राजेंद्र खोलिया खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किए गए हैं। चयन पर मुख्य शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगाई, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज शर्मा, उप क्रीड़ा अधिकारी प्रताप बिष्ट, जिला खेल समन्वयक विक्रम सिंह डिगारी, जितेंद्र वल्दिया सहित खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए सभी को शुभकामनाएं दी हैं।