एन आई एन,

पिथौरागढ़। वड्डा में आयोजित रामलीला में भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ जनजागरण का भी माध्यम हैं। इस दौरान विधानसभा विस्तारक पंकज तिवारी, मनीष धर्मशक्तू, मोहित जोशी, रामलीला कमेटी अध्यक्ष कुंडल गिरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश नगरकोटी, जिला पंचायत सदस्य कपिल भंडारी, ग्राम प्रधान प्रकाश सौन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। गिरीश जोशी ने आयोजन की सफलता पर समिति को शुभकामनाएं दीं।







Share on Facebook Share on WhatsApp