एन आई एन,

पिथौरागढ़। आईटीबीपी की 14वीं वाहिनी की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत राजकीय इंटर कॉलेज सातसीलिंग, जाजरदेवल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वाहिनी के दिशा-निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। 

कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही का महत्व बताया गया। विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए दैनिक जीवन में नैतिक मूल्यों का पालन करने और सत्यनिष्ठा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य आशा बोरा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आईटीबीपी का आभार जताया। उन्होंने विद्यार्थियों के नैतिक विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों को उपयोगी बताया। कार्यक्रम में आईटीबीपी के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp